Monday, April 6, 2009

सिर्फ वोट लेना जानते हैं नेताजी



Apr 06, 12:24 am
भागलपुर। नेता जी सिर्फ वोट लेना जानते हैं। हरेक चुनाव में प्रत्याशी गोराडीह गांव के विकास का वादा कर वोट मांगे और ग्रामीणों ने वादे से प्रभावित होकर वोट दिये। लेकिन विजय होने के बाद किसी ने अपने वादे पूरे नहीं किये। उसके कारण आज तक इस प्रखंड विकास नहीं हो पाया है। मतदाता ब्रह्मादेव मंडल का कहना है कि आजादी के बाद से इस गांव में आज तक कोई सरकारी योजना नहीं चली है। अनिरूद्ध मंडल कहते हैं कि विद्यालय के अभाव में लड़के-लड़कियां स्कूली शिक्षा से वंचित हैं। धनंजय मंडल कहते है गांव में चापानल नहीं है। विनोद मंडल ने बताया कि सांसद हो या विधायक। उनके कोटे से विकास कार्य नहीं किया गया है। सुनीता कुमारी का कहना है कि दो हजार की आबादी वाले इस गांव में लगभग 90 प्रतिशत लोग निरक्षर हैं। बुद्धन मंडल बताते हैं कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से एक वर्ष पहले से सड़क बनायी जा रही है लेकिन आज तक यह पूरी नहीं हुई। इसलिए इस बार उसी प्रत्याशी को वोट देंगे जो गांव के विकास का ठोस विश्वास दिलायेंगे।

(source: Dainik Jagaran)

No comments:

Post a Comment