Wednesday, May 13, 2009

क्या ऐसा होता माडल स्टेशन?

भागलपुर। यात्रियों की संख्या में तो इजाफा हुआ ,लेकिन सुविधाओं में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई। यही सच है नवगछिया स्टेशन का जिसे रेलवे ने माडल स्टेशन के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। रेलवे लाइन के दोहरीकरण के बाद यहां तीन ट्रैक जरूर हो गए लेकिन प्लेटफार्म दो पर शेड के अभाव में यात्री धूप व बरसात में तपने व भींगने को मजबूर हैं। प्लेटफार्म दो पर एक शेड बना जरूर है लेकिन वह इतना छोटा है कि यात्रियों को कोई भी राहत नहीं मिलती है। प्लेटफार्म एक से दो नंबर व बस पड़ाव जाने के लिए एकमात्र पैदल ओवर ब्रिज पर हल्की बरसात के बाद जलजमाव के कारण यात्रियों को बेहद दिक्कतों के बीच आवागमन करना पड़ता है। वार्ड पार्षद पवन पासवान का कहना है कि स्टेशन रोड की भी स्थिति जर्जर है। सड़क की सुधि लेने वाला तक कोई नहीं है। दो साल पहले बाढ़ में ध्वस्त इस सड़क का निर्माण विभागीय कागजों में धूल फांक रहा है। पुस्तक विक्रेता अनिरूद्ध सिंह का कहना है कि केवल नाम का माडल स्टेशन है। आए दिन स्टेशन परिसर शाम होते ही अंधेरे में गुम हो जाता है। सड़क बरसात में कीचड़ से इस कदर सन जाती है कि जरा सी असावधानी होने पर गिरना तय है। मंगलवार को बरसात के बाद ओवर ब्रिज पर चढ़ने वाला स्थान जलजमाव से भर गया है। पूरे मामले में इंजीनियरिंग विभाग के सहायक ने बताया कि जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए वरीय अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। साथ ही प्लेटफार्म दो पर शेड बनाने का कार्य चल रहा है।

Wednesday, April 22, 2009

सैकड़ों एकड़ भूमि में कसाल उपजाने को विवश हैं किसान

सैकड़ों एकड़ भूमि में कसाल उपजाने को विवश हैं किसान
Apr 22, 12:42 am
भागलपुर। वर्ष 1995 में आई बाढ़ की विभीषिका से प्रखंड के पूर्वी इलाके के गांवों के 5 सौ एकड़ खेतों में बालू भर जाने से किसान फसल के स्थान पर कसाल उपजाने को विवश हैं। कभी सब्जियों की अत्यधिक फसल उपजाने के लिए विख्यात अंगारी, सारथ, डंडाबाजर, छोटी दोस्तनी, बड़ी दोस्तनी, भड़ोखर आदि गांवों के खेत आज बंजर हो चुके हैं। एक समय यहां की सब्जियां बाहर भेजी जाती थी और किसानों के आय का मुख्य जरिया इसकी खेती होती थी। लेकिन अब यहां के किसान मन मारकर अपने बंजर खेतों में कसाल उपजाने को विवश हैं। आय का मुख्य साधन समाप्त हो जाने के कारण यहां के किसानों को रोजगार के लिए दूसरे शहरों में जाना पड़ रहा है। बीते वर्ष सरकार ने फसल मुआवजा व बालू हटाने के नाम पर किसानों को आर्थिक सहायता दी थी। लेकिन यह राशि कुछ ही किसानों को मिल पायी थी। जिसके कारण वह ऊंट के मुंह में जीरा साबित हुआ और आज भी गांवों के अधिकतर खेतों में बालू भरे पड़े हैं। किसानों ने कहा कि खेतों से बालू हटाने का कई बार प्रयास किया गया लेकिन वे उसमें सफल नहीं हो पाए तो थक-हार कर बैठ गए। विभागीय अधिकारियों से भी आरजू-मिन्नत की पर कोई लाभ नहीं हुआ। अंगारी गांव के किसान बद्री मंडल एवं आनंदी प्रसाद सिंह का कहना है कि यहां के किसान अब खेती के बजाय शहरों में जाकर मजदूरी करते हैं।

Monday, April 13, 2009

लतीफ़े

पत्नी (पति से)- जब तुम तेजी से कार चलाते हुए टर्रि्नग लेते हो तो मुझे डर लगता है कि कहीं कोई दुर्घटना न हो जाए।
पति (पत्नी से)- बेवकूफ औरत, ऐसे मौकों पर तुम डरो मत मेरी तरह तुम भी चुपचाप आंखें बंद कर लिया करो।

संता (बंता से)- ओए बंता भाई एक बात बताओ, अगर नींद न आए तो क्या किया जाए?
बंता (संता से)- नींद का इंतजार करने से अच्छा है बंदा सो ही जाए।

मंजीत (डॉक्टर से)- डॉक्टर साहब, मुझे एक समस्या है।
डॉक्टर (मंजीत से)- क्या?
मंजीत- मुझे बात करते वक्त आदमी दिखाई नहीं देता।
डॉक्टर- ऐसा कब होता है?
मंजीत- जब-जब मैं फोन पर बात करता हूं।

Saturday, April 11, 2009

पानी से ही हो जाते हैं रोग छूमंतर (Apr 11,2009)

Apr 11, 12:24 am
भागलपुर। अभी तक आप लोगों ने बड़े-बड़े हाकिमों, वैद्यों और डाक्टरों के बारे में सुना या पढ़ा होगा, जो गंभीर से गंभीर रोग का उपचार करने में सक्षम होंगे। लेकिन यहां बात थोड़ी अलग है, हम ऐसे कुएं का जिक्र कर रहे हैं जिसके पानी के सेवन से कई रोग भी छूमंतर हो जाते हैं। गंगापार के नारायणपुर प्रखंड के नगरपाड़ा गांव स्थित इस कुएं के पानी के सेवन से गैस, घेघा सहित अन्य कई असाध्य बीमारियों का उपचार वर्षो से कई गांवों के लोग करते रहे हैं। लोग कुएं के पानी को चमत्कार मान इसकी बड़ी श्रद्धा से पूजा-अर्चना करते हैं। ग्रामीणों ने इसे कुओं का राजा व डाक्टर कुआं जैसे उपनाम भी दिए हैं। साढ़े चार सौ साल पुराने इस कुएं के अंदर एक प्लेट लगी हुई है, जिस पर कुएं के निर्माण से जुड़ी बातें लिखी हुई हैं। 1634 ई. में नगरपाड़ा के तत्कालीन राजा गोड़ नारायण सिंह ने इतने बड़े कुएं का निर्माण मुगलों के आक्रमण से गांव की हिफाजत के लिए किया था। 25 हाथ लंबे व इतना ही चौड़ा कुआं काफी गहरा है। ग्रामीण त्रिभुवन सिंह के अनुसार कुएं का पानी हर मौसम में बदलता रहता है। गांव में होने वाले किसी भी समारोह में ग्रामीण इसी कुएं का पानी उपयोग में लाते हैं। कुएं की ख्याति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि देश के अन्य हिस्सों से लोग कुएं के पानी को लेने आते हैं। इसके साथ ही स्वस्थ होने पर कुएं की पूजा भी करते हैं। चुनाव के समय भी छोटे से बड़ा नेता गांव आता है तो वह कुएं पर जाकर अपनी मन्नत के लिए मत्था जरूर टेकता है।

Friday, April 10, 2009

Let's vote for the candidate who cares for Bhagalpur

Bhagalpur has been one of the top three cities of Bihar. However the district is one of the most neglected one. The reason being that the candidate selected for last 20-25 years for Lok-Sabha has been self centered one and havc only worked for their own family or relative. They have not done any work which could have added to the low infrastructure facilities in areas like education and healthcare. The district is facing severe shortage of irrigation facilites and employment opportunities. People are moving out of state as agriculture has not been able to support their family due to lower productivity of crops maily due to lack to irrigation facilities. Even moving out in place like Mumbai, they have to bear the attacks by local political parties for being so called outsiders.
So, why such situation should come? Let us resolute today to choose a better people out of the bad people contesting and give him a chance to develope out Bhagalpur. If the choosen leader is not able to perform out expectation, they may be shown the door in the next election.

So, Vote for Bhagalpur!

Thursday, April 9, 2009

बिजली के नाम पर छली गयी जनता

Apr 09, 12:22 am
भागलपुर। पांच दिसम्बर 2004 को खगडि़या के वर्तमान सांसद डा. रवीन्द्र कुमार राणा की उपस्थिति में तत्कालीन ऊर्जा राज्यमंत्री श्याम रजक ने जब विद्युत सब स्टेशन का शिलान्यास किया तो लोगों को लगा कि हमारे सांसद बिजली की समस्या को अब दूर कर देंगे। शिलान्यास के समय ही लोगों को भरोसा दिलाया गया था कि दो साल में प्रखंड को बिजली मिलने लगेगी। परन्तु शिलान्यास के चार साल पूरा होने के बाद भी निर्माणाधीन सबस्टेशन से विद्युत आपूर्ति नहीं हो पायी है। विदित हो कि जब शिलान्यास किया जा रहा था उस समय विधान सभा चुनाव नजदीक था। फलस्वरूप वोट के लिए नेताओं ने लोगों को बिजली के नाम पर ठेंगा दिखा दिया। आज स्थिति यह है कि पूरा प्रखंड अंधेरे में डूबा रहता है। लोगों का लालटेन का ही सहारा है। प्रखंड वासी तो यहां तक कह रहे है कि जिस नेता ने अपने प्रखंड और गृह क्षेत्र को अच्छी सुविधा नहीं दे पाया वे अन्य क्षेत्रों में क्या सुविधा दे पाएंगे। बिजली के लिये ललायित प्रखंड वासी जेनरेटर पर अपना उद्योग व व्यवसाय चला रहे हैं। ज्ञातव्य हो कि पिछले बीस वर्षो से प्रखंड में बिजली की समस्या बनी है।
(source: www.in.jagran.yahoo.com

Advani to bring back black money of Indian politiciancs in Swiss banks


विदेशों में जमा धन वापस लाएंगे

Apr 09, 09:55 pm
सोनभद्र/जौनपुर। भाजपा के पीएम इन वेटिंग लालकृष्ण आडवाणी ने गुरुवार को सोनभद्र व जौनपुर में पार्टी की चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सत्ता में आयी तो भारत से लूट कर विदेशों में जमा किये गये कई हजार करोड़ रुपये को वापस लाकर देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। इस धन को कृषि व रक्षा मद में खर्च किया जाएगा।